IPL 2023Match Predictions

IPL 2023 Match 3: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2023 Match 3, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: आईपीएल 2023 में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। पिछले कुछ सीजन में देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम साल 2019, 2020 और 2021 में लगातार अंतिम चार में पहुंची थी। दिल्ली की टीम साल 2020 में उपविजेता रही थी और साल 2022 में वह पांचवें नंबर पर रही थी। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। आइए बताते हैं लखनऊ के खिलाफ इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में।

दिल्ली के पास ताकत है

डेविड वॉर्नर की टीम पर नजर डालें तो कई दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं. वॉर्नर के अलावा रिले रोसो, रोवमैन पॉवेल, मिचेल मार्श और सरफराज खान जैसे हार्ड हिटर हैं। ये सभी खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और चेतन सकारिया जैसे गेंदबाज टीम को गेंदबाजी में सही संतुलन प्रदान करते हैं। कुल मिलाकर तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स पर भारी पड़ सकती है।

टीम समाचार

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली से रुड़की जाते वक्त कार हादसे में घायल हो गए थे। ऐसे में उन्हें फिट होने में अभी कई महीने लगेंगे। उनकी जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा एनरिक नॉर्किया और लुंगी एनगिडी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, रिले रोसो, रोवमैन पॉवेल, मिशेल मार्श, सरफराज खान (wk), अक्षर पटेल, ललित यादव, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button