AMN
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के अमृतसर पहुंचीं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली अमृतसर यात्रा है। एक दिन के दौरे के दौरान वह पहले श्री हरमंदिर साहिब और फिर जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल जाएंगी। अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।