आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है

AMN

आज अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय इस महीने की 10 से 31 तारीख तक खेलों इंडिया दस का दम प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस दौरान देश के 10 शहरों में 10 स्‍पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लगभग 15 हजार महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में 10 मार्च को होने वाले उद्घाटन समारोह में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.