Live

Chandra Grahan 2021 Live : बहुत खास है आज लगने वाला चंद्रग्रहण, 580 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा, जानें ग्रहण के बारे में सबकुछ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 19 Nov 2021 09:06 AM IST
chandra grahan 19 nov 2021 live updates partial lunar eclipse timing in india chandra grahan kitne baje lagega
चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 लाइव अपडेट: 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खास बातें

LIVE Partial Lunar Eclipse 2021 (चंद्र ग्रहण ) Updates: आज दुनिया में आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। माना जा रहा है यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:05 AM, 19-Nov-2021

जानिए आज कितने बजे शुरू होगा चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2021 Timing In India: भारतीय समय के अनुसार आज चंद्रग्रहण सुबह करीब 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के पूर्वोत्तर भागो में, अमेरिका, यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा और दिन में होने के कारण दिखाई नहीं पड़ेगा। ग्रहण का मोक्ष काल शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
08:55 AM, 19-Nov-2021

भारत में चंद्रग्रहण का प्रभाव और कहां-कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2021 Timing In India:अब से कुछ ही देर बाद चंद्रग्रहण का स्पर्श काल शुरू हो जाएगा। ज्योतिष और धर्मशास्त्रों में चंद्र ग्रहण की घटना को अच्छा नहीं माना जाता है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण आंशिक होगा जिसका प्रभाव भारत में नहीं होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण मात्र एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जिसे ग्रहण नहीं माना जाता है। ग्रहण मान्य नहीं होने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण सू्र्यास्त  के समय ही असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाको में देखा जा सकता है। सूतक काल का प्रभाव भारत में नहीं होने के कारण किसी भी तरह की पाबंदी पूजा-पाठ और धार्मिक क्रियाकालपों में नहीं होगा।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

 
08:46 AM, 19-Nov-2021

चंद्र ग्रहण में न करें ये काम

शास्त्रों में चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता गया है। जब ग्रहण काल शुरू होता है तो उस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता। ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और कोई भी धारदार चीज का प्रयोग न करें। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं किया जाता।
08:32 AM, 19-Nov-2021

चंद्रग्रहण के साथ आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी

आज साल के आखिरी चंद्रग्रहण के साथ कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान,स्नान,जप और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार दीपावली के 15 दिनों के बाद मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही बनारस में देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि स्वर्ग से सभी देवी-देवता बनारस की भूमि पर देव दिवाली मनाने के लिए आते हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का जन्म भी हुआ था। इस दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।  

08:22 AM, 19-Nov-2021

आज के पंचांग से जानिए चंद्रग्रहण का समय 

Chandra Grahan 2021 Timing In India: हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आज ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। जो कि ऐसा चंद्रग्रहण होगा जो काफी देर तक रहेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण है जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। पंचांग की गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के आधार पर चंद्रग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण का पहला उपच्छाया का स्पर्श काल सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। प्रच्छाया से पहला स्पर्श काल 12 बजकर 50 मिनट पर, परमग्रास चंद्रग्रहण दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर, फिर प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस खंडग्रास की अवधि 03 घंटा और 26 मिनट तक और उपच्छाया चंद्रग्रहण की अवधि 05 घंटे 59 मिनट तक रहेगी।
08:08 AM, 19-Nov-2021

आज चंद्रग्रहण का किन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर

Chandra Grahan 2021 Horoscope Impact: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इस ग्रहण का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा कुछ अन्य राशियां भी जिन पर चंद्रग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह, तुला और कुंभ राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
07:44 AM, 19-Nov-2021

Chandra Grahan 2021 Live : बहुत खास है आज लगने वाला चंद्रग्रहण, 580 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा, जानें ग्रहण के बारे में सबकुछ

Chandra Grahan 2021 November Date Time: आज ( 19 नवंबर 2021) कई सदियों बाद देश-दुनिया के लोग चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा देखेंगे, जब आंशिक चंद्र ग्रहण काफी लंबे समय तक होगा। यह 19 नवंबर को साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण है। माना जा रहा है आज लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 साल के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण है। इससे पहले साल 1440 में कुछ इसी तरह का चंद्र ग्रहण लगा था। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की पूरी डिटेल...

आज कितने बजे से शुरू होगा चंद्रग्रहण
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण की अवधि 03 घंटे और 26 मिनट की होगी। वही यह भारत में एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी अवधि करीब 05 घंटे और 59 मिनट की होगी।

इस चंद्रग्रहण की 5 खास बातें
- दुनिया के कई देशों में दिखाई देने वाला यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण में चांद धरती से मटमैले रंग का दिखाई देता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपच्छाया चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में है।
- खगोल वैज्ञानिकों का कहना है यह आंशिक चंद्र ग्रहण 580 साल बाद सबसे देर तक चलने वाला ग्रहण होगा।
- ग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों में असम और अरुणाचल प्रदेश में सूर्यास्त के समय थोड़ी ही देर के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा यह आंशिक चंद्रग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया में दिखाई देगा। 
- उपच्छाया चंद्र ग्रहण के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
  • Downloads

Follow Us

प्रिय पाठक

कृपया अमर उजाला प्लस के अनुभव को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
डेली पॉडकास्ट सुनने के लिए सब्सक्राइब करें

क्लिप सुनें

00:00
00:00