AMN
राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक एक सौ 12 करोड़ से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 57 लाख 43 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इस बीच, कल कोविड के 11 हजार से अधिक नए रोगियों की पुष्टि हुई है जबकि 11 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव दो-छह प्रतिशत है। अब तक तीन करोड 38 लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय देश में एक लाख 35 हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में 62 करोड 37 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। कल एक दिन में 12 लाख 55 हजार नमूनों की जांच की गई।