{"_id":"618494bfa8e3200754255ca9","slug":"delhi-air-quality-index-in-the-hazardous-category-in-janpath-area-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रतिबंध के बावजूद खूब चले पटाखे, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} दिल्ली: प्रतिबंध के बावजूद खूब चले पटाखे, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 05 Nov 2021 07:56 AM IST
सार
शहर में सुबह से ही घना कोहरा छाया है। लोगों ने गले में खराश और आंखों में पानी आने की शिकायत की। दिल्ली सरकार पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद दिल्ली की गलियों में कई लोगों को दिवाली पर पटाखे चलाते हुए देखा गया। दिवाली के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली में घनी धुंध छाई हुई है - फोटो : ANI
दिल्ली सरकार द्वारा पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों को गलियों में छत पर पटाखे चलाते देखा गया। दिवाली के त्योहार के बाद दिल्ली के जनपथ क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार सुबह 'खतरनाक' श्रेणी पर पहुंच गया। जनपथ में आज सुबह पीएम 2.5 का स्तर 655.07 पर पहुंच गया। पूरी दिल्ली का एक्यूआई 446 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
शहर में सुबह घना कोहरा रहा। लोगों ने गले में खराश और आंखों में पानी आने की शिकायत की। दिल्ली सरकार पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद दिल्ली की गलियों में कई लोगों को दिवाली पर पटाखे चलाते हुए देखा गया। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के कारण पहले से ही बहुत खराब स्तर पर चल रहा एक्यूआई दिवाली के बाद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
केंद्र सरकार के सफर के मुताबिक, वायु गुणवत्ता रविवार सुबह (सात नवंबर) तक नहीं सुधरेगी। तब भी गुणवत्ता में सुधार होकर स्तर बहुत खराब स्तर में पहुंचेगा। पूरी दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी के ऊपरी स्तर पर रहा और लगातार बिगड़ रहा है, जिससे यह बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में जा सकता है। रात सात नवंबर की सुबह मिलेगी और उसमें भी एक्यूआई बहुत खराब स्तर पर पहुंचेगा।
विस्तार