सभी दोषों को मिटाने के लिए करें प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, कथा, महत्व
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi – हिंदू धर्म के सबसे शुभ व महत्वपूर्ण व्रतों में से एक प्रदोष व्रत होता है जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है| माह की त्रयोदशी तिथि में सायंकाल को प्रदोष काल कहा जाता है। अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए कोई भी स्त्री इस व्रत को कर सकती है। यह भगवान शिव के सबसे फलदायक व्रतों में से एक है| प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है। इस महीने प्रदोष व्रत 2 नवम्बर 2021 को रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत क्या है ? Pradosh Vrat puja vidhi – kab hai Pradosh Vrat
यह व्रत प्रदोषमप्रदोष (सूर्यास्त के बाद रात्रि का सबसे पहला पहर) काल में किया जाता है| दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत को प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक महीने में प्रदोष व्रत दो बार आता है। यह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है।
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi
Must Read: शिव ताण्डव स्तोत्र और रावण के बीच है गहरा संबंध
प्रदोष व्रत का महत्व – Significance of Pradosh Vrat – pradosh vrat ka mahatva in hindi
इस व्रत को करने से मनुष्यों को उसके सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और उसके सभी कष्टों का निवारण होता है| इस व्रत की ख़ास बात यह है कि यह साप्ताहिक महत्व रखता है| प्रदोष व्रत सुख, समृद्धि, शांति को प्रदान करने वाला होता है। इस दिन प्रदोष काल के पूजा मुहूर्त का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह पूजा प्रदोष काल में ही होती है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
Must Read: जानिए कैसे हुआ शिव और माता पार्वती का विवाह
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi
किस दिन क्या अर्थ है प्रदोष व्रत का – Pradosh Vrat Daywise Meaning
- रविवार – भानुप्रदोष , सदा निरोग रहने के लिए|
- सोमवार – सोमप्रदोष, इच्छानुसार फल और सकारत्मक सोच के लिए|
- मंगलवार – भौमप्रदोष, स्वास्थ से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए|
- बुधवार – सौम्यवारा प्रदोष, शिक्षा व ज्ञान पाने के लिए |
- गुरूवार – गुरुवार प्रदोष, पितरों के आशीर्वाद और शत्रु के विनाश के लिए|
- शुक्रवार – भ्रिगुवार प्रदोष, धन व सौभाग्य की प्राप्ति के लिए|
- शनिवार – शनि प्रदोष,संतान प्राप्ति के लिए|
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi
प्रदोष व्रत कथा | Pradosh Vrat Katha – pradosh vrat ki katha in hindi
पुराणों के अनुसार सूतजी ने यह कथा शौनकादि ऋषियों को सुनाई थी, जिसमें बताया गया है कि जब मनुष्य धर्म के आचरण से हटकर अधर्म की राह पर जाएगा तब हर तरफ अन्याय और अनाचार का बोलबाला होगा। उस समय प्रदोष व्रत ऐसा व्रत होगा जो मानव को शिव की कृपा का पात्र बनाएगा और उसके सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाएंगे। यह व्रत अति कल्याणकारी है| सूत जी ने बताया कि अलग – अलग दिन के प्रदोष व्रत से अलग – अलग लाभ मिलते हैं। इस व्रत के महात्मय को सबसे पहले भगवान शंकर ने माता सती को सुनाया फिर मुझे यही कथा वेदव्यास जी ने सुनाई और यह उत्तम व्रत महात्म्य मैने आपको सुनाया है। प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी के व्रत को प्रदोष व्रत कहते हैं। सूर्यास्त के पश्चात रात्रि के आने से पूर्व का समय प्रदोष काल कहलाता है। इस व्रत में महादेव की पूजा होती है। इस व्रत में व्रती को निर्जल रहकर व्रत रखना होता है।
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi
व्रत विधि | Puja Vidhi – Pradosh Vrat Subh Muhurat – Pradosh Vrat Puja Vidhi in hindi
- प्रात: काल स्नान कर लें |
- उसके बाद भगवान शिव की बेल पत्र, गंगाजल, अक्षत, धूप, दीप आदि से पूजा करें।
- भगवान शिव का मंत्र जपे।
- इसके बाद पूरे दिन निराहार व्रत करें।
- प्रदोषकाल में शिव भगवान को बेल पत्र,शमी, धतूरा, फूल,चावल, धूप, फल,दीप, पान, सुपारी आदि चढ़ाएं।
- अब शिव जी की पूजा करें। इस प्रकार प्रदोष व्रत करने से व्रती को पुण्य मिलता है।
Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi
Must Read: महामृत्युंजय मंत्र का लाभ, अर्थ हिंदी और इंग्लिश में
व्रत शुभ मुहूर्त – Vrat Shubh muhurat – Pradosh Vrat ka Shubh muhurat in hindi
- 2 नवम्बर 2021
- प्रदोष पूजा मुहूर्त – 05:35 पी एम से 08:11 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 36 मिनट्स - त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 02 नवम्बर, 2021 को 11:31 ए एम बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 03 नवम्बर, 2021 को 09:02 ए एम बजे
Must Read: भगवान शिव पर क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा, क्या है इसके पीछे की कहानी
Read more stories like: Pradosh Vrat Date Subh Muhurat Puja Vidhi Vrat Katha in Hindi,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।