Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021: राशिफल से जानें, इस सप्ताह कैसे चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021 – अधिकतर व्यक्ति रोज़ाना अखबारों तथा ऑनलाइन न्यूज़ पेपर में अपने राशि के राशिफल को पढ़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने आने वाले सप्ताह या दिन की शुरुआत करने से पूर्व राशिफल में बताई गई सावधानियों के प्रति सचेत हो जाते हैं। आज का लेख उनके लिए ही महत्वपूर्ण है जो राशि के राशिफलों को जानने में बेहद रुचि रखते हैं। हम आपके लिए समस्त 12 राशियों का 04 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक का राशिफल लेकर आएं हैं।
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021 – 12 राशियों का इस सप्ताह का राशिफल मेष – इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को आलस्य तथा लापरवाही का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको लापरवाही से बचने का प्रयास करना है, अन्यथा आपके काम बिगड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों का मन शिक्षा से हट सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी लेकिन आपके दुश्मन आपको झूठे आरोप में फंसा सकते हैं। इसके लिए आपका सचेत रहना आवश्यक है।
उपाय – इस सप्ताह की परेशानियों से बचने के लिए मेष राशि के जातक अपने इष्टदेव की आराधना करें। गाय को घर की पहली रोटी खिलाएं।
वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार होने वाला है। हर जगह से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। सेहत की दृष्टि से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कारोबार में भी नए आय के अवसर प्राप्त होंगे जिस कारण आपका उत्साह चरम सीमा पर दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त सप्ताह के अंतिम दिनों में कहीं बाहर जाने का संयोग बन सकता है।
उपाय – इस राशि के जातक अपने सप्ताह को अधिक सफल बनाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर साफ सफाई करने का योगदान करें।
Must read:जानिए सर्वपितृ अमावस्या पर क्यों करते हैं श्राद्ध
मिथुन – मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अत्यधिक सावधानी के साथ काम करें। यह सप्ताह आपके लिए समय तथा संबंधों के प्रबन्ध से जुड़ा है। मेहनत तथा दिमाग से काम करने पर आप अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर पाएंगे। शुभचिंतकों का साथ बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक अनबन हो सकती है लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय – गणेश जी की प्रतिदिन आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021
कर्क – इस राशि के जातक अपनी किस्मत को बेहतरीन रूप से चमकता देख सकते हैं। बेरोज़गार को रोज़गार मिलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही शुभ समाचार नियमित रूप से आते रहेंगे। धन का आगमन होगा लेकिन उसी प्रकार खर्च भी ज़्यादा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेम तथा सौहार्द की भावना बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको यह विशेष ध्यान देना है कि किसी दस्तावेज़ पर जल्दबाज़ी में हस्ताक्षर ना करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय – इस राशि के जातक इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करें तथा दूध, दही, चीनी का दान करें।
सिंह – इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सावधानी रखनी की सख्त ज़रूरत रहेगी। सावधानी हटने पर कोई दुर्घटना हो सकती है। इस लापरवाही से आपको आर्थिक कष्ट के साथ – साथ शारीरिक कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। व्यापार को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो किसी बड़े की राय अवश्य लें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। सप्ताह के बीच में किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। यदि कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़े तो स्वास्थ्य तथा सामान का ध्यान अवश्य रखें।
उपाय – दान तथा सेवा करें।
कन्या – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत व्यस्त रहने वाला है। घर तथा बाहर दोनों जगह काम का बोझ रहेगा। थोड़ा परिश्रम आपके कार्य तथा मेहनत को सफल बना सकता है। सप्ताह के मध्य में लंबी या कम दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आप घर से संबंधित वस्तु को खरीदने पर खर्चा कर सकते हैं। परिवार का साथ ना मिलने पर दुःख होगा लेकिन मित्रों के सहयोग से आपके कार्य की बाधा दूर होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय – इस राशि के जातकों को इस सप्ताह गुड़, गेहूं तथा चना का दान करना उचित रहेगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021
तुला – तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत के दिनों में नुकसान होने पर मन परेशान हो जाएगा। मित्रों तथा परिवार जनों से विरोध पैदा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से हटेगा। सट्टे शेयर में इस सप्ताह पैसा लगाने से बचें यह आपको कर्ज़ में दबा सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की ज़रूरत है। पार्टनर को समय देने की कोशिश करें। जीवनसाथी का साथ तो बना ही रहेगा परंतु स्वयं को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।
उपाय – देवी लक्ष्मी की उपासना करें। ज़रूरतमंद लोगों को ज़रूरत की चीज़ों का दान करें।
वृश्चिक – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम सा प्रतीत होगा। इस सप्ताह आर्थिक योजना बनाकर चलने की ज़रूरी है। शुरुआत में ऑफिस से थोड़ा मन खिन्न रहेगा, परंतु मित्रों के साथ से मुश्किलों का हल मिलेगा। प्रेम संबंधों को मज़बूत बनाने का प्रयास करें। अपने पार्टनर को समझें। शेयर तथा सट्टे में पैसा लगाने से बचें। यह सप्ताह आर्थिक रूप से उचित निर्णय लेने का है। सेहत समान्य रूप से उचित रहेगी। ईमानदारी का साथ ना छोड़ें।
उपाय – हनुमान जी को मंगलवार के दिन लाल चोला चढ़ाएं। भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ करें।
Must read: यहां देखें साल 2021 अमावस्या व्रत तिथि एवं समय
धनु – धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सप्ताह आय के नए स्रोत मिलेंगे। अपने सीनियर तथा जूनियर का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को छोटे इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उनके जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखी जा सकती हैं इसलिए अपनी दिनचर्या तथा खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
उपाय – इस राशि के जातक श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें साथ ही केसर चंदन का तिलक लगाएं।
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021
मकर – इस सप्ताह इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की ज़रूरत है। धन के आने के साथ साथ जाने का भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता बढ़ सकती है। परेशानियों के बावजूद काम में रुकावट पैदा नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य देखा जा सकता है। संबंध मधुर बने रहेंगे।
उपाय – लोहा तथा काली उड़द की दाल का दान करें। इसके साथ ही भैरव बाबा की उपासना करें।
कुंभ – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा। करियर में सर्वश्रेष्ठ वृद्धि की संभावना है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर सेहत को लेकर जरा भी असावधानी की तो अस्पताल जाना पड़ सकता है। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। इसके साथ ही लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भूमि विवाद से जुड़े मसलों का हल किसी वरिष्ठ के आने पर निकल सकता है।
उपाय – शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021
मीन – मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरूआत भारी ज़िम्मेदारियों के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। मित्रों के सहयोग से आप यह काम सरलता से पूरा कर लेंगे। परिवार के धार्मिक कार्यों में सहयोगी बनेंगे। इसके अतिरिक्त भाई तथा बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में आने वाली बाधाएं दूर होती नज़र आएंगी। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की ज़रूरत है।
उपाय – गुरुवार के दिन चने की दाल तथा गुड़ का दान करें। हरिवंश पुराण का पाठ करें।
Must read – अगर कुंडली में है चंद्रमा कमज़ोर तो अपनाएं ये उपाय, मिलेगी मनचाही सफलता
Saptahik Rashifal 4 to 10 October 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।