/ / हो सकते हैं ये कारण अगर जुकाम नहीं हो रहा है ठीक

हो सकते हैं ये कारण अगर जुकाम नहीं हो रहा है ठीक

सर्दियों में खांसी-जुकाम की बीमारी काफी लोगों को हो जाती है। खांसी-जुकाम में सिरदर्द, गले में परेशानी, नाक बहना आदि समस्याएं हो जाती है। वैसे तो यह 5 से 7 दिन तक रहता है लेकिन अगर इससे ज्यादा दिन जुकाम रहे तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा जुकाम ज्यादा देर रहने के और भी कई कारण हो सकते है।

गलत खानपान: बीमारी में हम खाने का सेवन कम करते हैं या मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं, जोकि आपके शरीर के लिए नुक्सानदायक है। जुकाम होने पर पौष्टिक आहार का सेवन ज्यादा मात्रा में करें। खानपान सही न रखना भी लंबे समय तक जुकाम रहने का कारण है।

तनाव: आजकल काफी लोग तनाव से ग्रस्त है। तनाव के कारण आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते है। अगर आपको भी लंबे समय से जुकाम है तो एक बार डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं क्योंकि तनाव भी इसका कारण हो सकता है।

नींद: इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग भरपूर नींद नहीं ले पाते, जिसके कारण उनका जुकाम ठीक नहीं होता। एेसे में जुकाम होने पर पूरी नींद लें इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

नींद ना आने की समस्या से रहेंगे कोसो दूर अगर रात में सोने से पहले आप करेंगे ये काम