/ / आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी अगर रोज खाएंगे ऐसे किशमिश

आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी अगर रोज खाएंगे ऐसे किशमिश

Dry Fruits खाने वालों को किशमिश का स्वाद खूब भाता है। कुछ लोग इसे बहुत पसंद करते हैं और कुछ लोग नहीं करते। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किशमिश खाने के बहुत सारे फायदों के बारे में।

यूं तो किशमिश खाने के बहुत से फायदे हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि किशमिश खाने से हमारा वजन भी कम होता है। किशमिश खाने वालों में खून की कमी नहीं होती है और उन्हें कमजोरी, थकान जैसी समस्याओं से भी नहीं कभी नही जूझना पड़ता है।
आपको बता दे कि किशमिश खाने से ब्‍लड भी बनता है। इसके नियमित सेवन से कफ और पित्त की समस्या में बहुत आराम मिलता है। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत मददगार है।
किशमिश खाने के ये फायदें आपको हैरान कर देंगे:

एनर्जी के लिए
किशमिश में मौजूद शुगर बहुत आसानी से पच जाती है। जिससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिलती है। इसमें कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है। इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी बहुत ही अच्छा है।

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक
रोजाना किशमिश खाने से हाजमा भी बहुत ठीक रहता है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज पांच से छह किशमिश खाने की सलाह अवश्य दी जाती है। किशमिश को रात में पानी में भिंगो दीजिए और सुबह ही इसे खाइए।

यह भी पढ़ें-

बच्चों की सेहत के लिए वायु प्रदूषण बहुत हानिकारक है