श्रावण महीने के अंतिम दिन में हर साल रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश-विदेश में पूरे धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों के कलाईं पर राखी बांधती है और रक्षा का प्रण लेती है। यह पर्व सैकरों-हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। इसी पर्व के पूर्व संध्या परअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति के घर जाकर राखी बंधवाई।
यह भारतीय संस्कृति की पहचान है, जहां पर सभी धर्मावलम्बी मिलजुलकर त्योहारों को मनाते हैं। वैसे तो यह राखी का पर्व मुख्यतः हिन्दू धर्मावलंबियों का त्योहार है, पर जैसा कि हमारी भारतीय संस्कृति है, उसी प्रकार इस पर्व में अन्य धर्मों के लोग भी भाग लेते हैं। इसके तहत हिंदू धर्म को मानने आलों के अलावे भी मुस्लिम, सिख, इसाईं आदि धर्माबवलंबी भी इस त्योहार में भाग लेते हुए राखी बांधते और बंधवाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने अपने कैबिनेट सहयोगी मुख्तार अब्बास नकवी को राखी बांधी है।
ज्ञात हो कि केन्द्रीय मंत्री पद पर पदासीन निरंजन ज्योति का पूरा नाम साध्वी निरंजन ज्योति है। वह वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट से यह चुनाव जीता था। वह 2019 के अर्धकुम्भ में महामण्डलेश्वर भी रह चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्तार अब्बास नकवी वर्तमान में केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। इस तरह के सुंदर संयोग से भारतीय संस्कृति उभर कर आती है, आपसी सामंजस्य और प्रेम बढ़ता है।