/ / प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा साबित होता है नींबू पानी

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा साबित होता है नींबू पानी

गर्भावस्था का दौर किसी भी महिला के जीवन का सबसे नाजुक दौर माना जाता है। इस दौरान उसे अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। अगर वह अपने आहार में थोड़ी सी भी कोताही बरतती है तो इसका सीधा प्रभाव उसके गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। इस अवस्था में नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है। तो चलिए जानते हैं गर्भावस्था में नींबू पानी पीने के फायदों के बारे में-

गर्भावस्था में महिला का पाचन तंत्र काफी कमजोर हो जाता है। लेकिन अगर आप नींबू पानी का सेवन करती हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया तो बेहतर बनती है ही, साथ ही में कब्ज और अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना भी आपको कम से कम करना पड़ता है।

गर्भावस्था में अधिकतर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है। जिससे उन्हें चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत होती है, लेकिन अगर आप नींबू पानी का सेवन करती है तो इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पैरों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते है।

नींबू पानी पीने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी तरह का इंफैक्शन होने से बचाता है। नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में क्लींजर की तरह काम करता है।

शायद आपको पता न हो लेकिन नींबू पानी महिला को स्वस्थ रखने के साथ ही शिशु के विकास में भी मदद करता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास करने में मदद करने के साथ उसकी हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें:-

गहरी परेशानी में डाल सकता है लाल मिर्च का ज्यादा सेवन