पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेश में गुरुवार को 36,592 कोरोना केस मिले और 36,451 लोग ठीक हुए। इस दौरान 543 मरीजों की मौत हुई। एक हफ्ते बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा आई है। वहीं, एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार 6 दिन से जारी है। बीते दिन इसमें 408 की कमी आई। फिलहाल 3.57 लाख लोग इलाज करा रहे हैं।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,592
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,451
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 543
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.57 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां गुरुवार को 21,116 लोग संक्रमित पाए गए। 19,296 लोग ठीक हुए और 197 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,246
लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 5,225 लोग संक्रमित मिले। 5,557 लोग ठीक हुए और 154 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 57,579 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 2 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 448 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 25 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक हुए, जबकि 2 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,789 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 407 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
यहां गुरुवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 183 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 18 नए मामले सामने आए और 16 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 95 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. राजस्थान
यहां गुरुवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 12 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 153 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.