लहसुन खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल हर रसोई घर में इसका प्रयोग किया जाता है। लहसुन एंटीबेक्टेरियल,एंटी- फगल एवं एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो अच्छी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन हमारे लिए नुकसानदायक भी है। आज हम आपको बताएंगे किन लोगों के लिए लहसुन नुकसानदायक है।
जिन लोगो का ब्लड प्रेशर कम रहता है उनके लिए लहसुन काफी नुकसानदायक है। इसके सेवन से बल्ड प्रेशर और कम हो जाता जो कि जानलेवा बन सकता है।
जिन लोगों को एनिमिया की बीमारी है उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन बॉडी में जाकर फैट और खून दोनों को ‘बर्न’ यानि जलाने का काम करता है।
एसिडिटी की बीमारी में लहसुन का सेवन आपके लिए खतरा बन सकता है। इसके सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या और बढ़ जाएगी।