/ / लौकी का जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है

लौकी का जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है

अच्छी सेहत के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण आजकल काफी लोगों में लिवर से जुडी परेशानियां देखने को मिल रही है। लिवर पेट के दाहिनी ओर नीचे की तरफ होता है, जोकि शरीर की कई क्रियाओं को कंट्रोल करके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ जूस के बारे में जिसके सेवन से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

लौकी का जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। लिवर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए यह सब बहुत फायदेमंद होता है। लिवर के विषैले पर्दाथों को बाहर निकालने के साथ साथ इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम ठीक रहता है।

इसे बनाने के लिए आप पालक के पत्तों का 100 मि.लीटर जूस निकाल लें।इसके बाद इसमें 30 मिलीलीटर चुकंदर का जूस, चुटकी भर काली मिर्च मिलाएं। अब आप खाने के बाद रोजाना इसका सेवन करें। इसके सेवन से लीवर तो ठीक होगा ही साथ ही खून की कमी भी पूरी हो जाएगी। अगर आप इस जूस को बच्चों को देना चाहते हैं तो आप इसमें गाजर और अनार भी डाल सकते हैं।

गाजर-आंवले के जूस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करने से आप लिवर के डिटॉक्स और लिवर की सूजन से कुछ दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।