बेसन का प्रयोग हम सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि अपनी सुंदरता सवांरने में भी कर सकते है। आपको बता दे की सदियों से महिलाएं बेसन का प्रयोग अपने चेहरे व बालो के लिए करती आ रही है। बेसन हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है।
ब्लीच का काम – अगर आप चेहरे के अनचाहे बालो से अत्यधिक परेशान हो किन्तु आप ब्लीच नहीं करना चाहते हो तो बेसन ब्लीच का काम कर सकता है। इसके लिए बेसन में थोड़ा सा नीबू का रस व कुछ बूंदे पानी की मिला लें और इसका गाढ़ा सा मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर बालो वाली जगह पर धीरे धीरे से रगड़े, फिर कुछ उसे ऐसे ही चेहरे पर छोड़ दे। सूखने पर चेहरे को धो लें। कुछ ही दिनों में इसका असर दिखाई देगा। चेहरे के बाल बहुत जल्द हलके हो जाएंगे।
चेहरे पर लाए निखार – बेसन में दही व हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट तक लगे रहने दे। फिर इसे पहले दूध से और बाद में पानी से धो लें। आपका चेहरा दमकने लगेगा।
चेहरे की चमक बढ़ाए – बेसन में हल्दी व सरसो का तेल मिलाकर उबटन बनाए। इस उबटन को चेहरे व शरीर में लगाएं। इस उबटन को सप्ताह में कम से कम तकरीबन दो बार लगाएं। ऐसा करके आपका चेहरा चमकने लगेगा।
रोम छिद्रो की समस्या करे दूर – बेसन त्वचा को साफ़ सुथरा रखने पर रोम छिद्रों को टाइट रखने में अत्यधिक फायदेमंद है। बेसन के पेस्ट में खीरे का रस मिलाए व इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। इस फेस मास्क को कुछ देर तक सूखने दें फिर ठन्डे पानी सी धो लें। जल्द ही खुले रोम छिद्रों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
रूखी त्वचा को नमी दिलाए – शुष्क त्वचा की परेशानी से बेसन आपको छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए बेसन में शहद, दूध, मलाई और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पैक को करीब 20 मिनट लगा कर रखें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। बेसन लगाने से रूखी त्वचा को अत्यधिक नमी मिलती है।
करी पत्ता से ब्लड शुगर होता है नियंत्रित