/ / क्या आप जानते हैं सोने का तरीका से भी प्रभावित होता है हमारे सेहत? आइए जाने

क्या आप जानते हैं सोने का तरीका से भी प्रभावित होता है हमारे सेहत? आइए जाने

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना आवश्यक माना जाता है। सोते समय हर व्यक्ति अलग-अलग पोजिशन में सोता है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि आपके सोने का तरीका भी आपकी सेहत को प्रभावित करता है। कुछ लोग पीठ के बल सोते हैं तो कुछ लोग पेट के। अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि अपनी इस आदत के चलते आप बहुत सी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं-

जो लोग हर दिन पेट के बल सोते हैं, उन्हें अक्सर सिर में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल उल्टे सोने पर गर्दन की पॉजिशन सही नही रहती, जिसके चलते सिर में रक्त का सही से संचार नही हो पाता और फिर सिर में दर्द होने लगता है।

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन पेट के बल सोने पर हड्डियां भी प्रभावित होती हैं। गलत पॉजिशन में सोते रहने से हमारे जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है।

जो लोग पेट के बल सोते हैं, उनके चेहरे पर कील-मुंहासों व दाग-धब्बे अधिक होते हैं। दरअसल, उल्टे होकर सोने से चेहरे की त्वचा को सही से आक्सीजन नही मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर मौजूद बैक्टीरिया भी चेहरे के संपर्क में आते हैं, जिसके कारण यह सभी दिक्कते होती हैं।

उल्टे होकर सोने पर पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इस तरह सोने से हमारे द्वारा खाया खाना अच्छे से पच नही पाता। इसके कारण आपको पेट के खराब होने की परेशानी से जूझना पड़ता है। कभी-कभी यह पेट की परेशानी काफी गंभीर रुप ले लेती है।

बेहतर होगा कि आप पेट के बल सोने की बजाय पीठ के बल सोना शुरू करें। इसे एक आदर्श पोजिशन माना जाता है।

यह भी पढ़ें:-

डार्क सर्कल दूर करने के लिए कोई जरुरत नहीं पड़ेगी डॉक्टर की