/ / अफगान लोग युगांडा जैसे गरीब अफ्रीकी देश में शरण लेने के लिए मजबूर 

अफगान लोग युगांडा जैसे गरीब अफ्रीकी देश में शरण लेने के लिए मजबूर 

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी राज और उनके द्वारा किये जा रहे अत्याचार को पूरा विश्व देख रहा है। अफगानिस्तान से लोगों के वहां से पलायन करने की विचलित करने वाली कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं और अब तालिबानियों के डर से अफगानी आवाम इस तरह से सहमा हुआ है कि युगांडा जैसे गरीब अफ़्रीकी देश में शरण लेने को मजबूर हो चला है।

युगांडा के राहत व आपदा मंत्री एस्तेर अन्याकुन डेविनिया ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सोमवार को अमेरिकी सरकार की ओर से किए गए अनुरोध के बाद राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने 2000 अफगानियों को लाने के आदेश दिया है। युगांडा ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका के अनुरोध पर अफगानिस्तान के 2000 शरणार्थियों को अस्थाई रूप से अपने देश में रखने के लिए तैयार हो गया है। पूर्वी अफ्रकी राष्ट्र युगांडा के पास विवादित लोगों और भगौड़ों को शरण देने का पुराना अनुभव है। युगांडा अपने यहां दुनिया भर के कई देशों के लगभग 14 लाख से अधिक शरणार्थियों को जगह दे रखा है। इसमें अधिकांश दक्षिण सूडान से हैं।

यह भी पढे़- ICC T20 विश्व कप: 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने