/ / सोते समय बच्चा करता है बिस्तर गीला, अपनाएं ये नेचुरल उपाय

सोते समय बच्चा करता है बिस्तर गीला, अपनाएं ये नेचुरल उपाय

अमूमन जब बच्चे छोटे होते हैं तो वे बिस्तर गीला करते हैं। लेकिन समय के साथ बड़े होने पर उनकी यह आदत छूट जाती है। लेकिन वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो बड़े होने के बाद भी बिस्तर गीला कर देते हैं। उनकी यह आदत माता-पिता के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बच्चे की इस आदत को छुड़वा सकते हैं-

जिन बच्चाें को रात में बिस्तर गीला करने की आदत होती है, उसको सोने से पहले 2 से 3 छुहारे खाने देने चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में बच्चे की यह आदत छूट जाती है।

वहीं छुआरे के अतिरिक्त अखरोट भी बच्चों की यह आदत छुड़वाता है। इसके लिए आप बच्चे को एक अखरोट की गिरी और 5 ग्राम किशमिश मिलाकर दें। इसका सेवन करीब 10 दिन तक करवाएं।

वहीं आप आंवले का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप बच्चे को आंवला और जीरे का पाऊडर दिन में 2 बार खाने के लिए दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि बच्चों को रात के समय पानी कम पीलाएं। खासतौर से, सोने से एक-दो घंटे पहले तक कुछ भी पेय पदार्थ बच्चों को न दे।

बच्चे की इस आदत को छुड़वाने के लिए आपको कुछ दिनों तक मेहनत करनी होगी। आप थोड़े दिनों तक बच्चों को रात में बीच-बीच में उठाकर बाथरूम जाने के लिए बोलते रहें।

यह भी पढ़ें:-

अपनाएं ये तरीका जिससे झट से आ जाएगी नींद