पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • After The Kerala Government, The Opposition Started The Anti dowry Help Desk, Created A Network Of 87 Lawyers Of The State

विपक्ष ने जारी किया टोल-फ्री नंबर:केरल सरकार के बाद विपक्ष ने शुरू की दहेज विरोधी हेल्प डेस्क, राज्य के 87 वकीलों का नेटवर्क तैयार किया

तिरुवनंतपुरमएक घंटा पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज पीड़ित महिलाएं निर्धारित टोल नंबर पर कॉल कर हेल्पडेस्क से मुफ्त कानूनी सहायता ले सकती हैं। - Dainik Bhaskar
दहेज पीड़ित महिलाएं निर्धारित टोल नंबर पर कॉल कर हेल्पडेस्क से मुफ्त कानूनी सहायता ले सकती हैं।

केरल में सरकार के बाद विपक्ष ने भी दहेज पीड़ितों को लेकर चिंता जताई है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने अपने कार्यालय में ‘दहेज विरोधी हेल्प डेस्क’ शुरू किया है। सतीशन ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के साथ संयुक्त रूप से इस डेस्क का उद्धाटन किया।

सतीशन ने कहा कि दहेज पीड़ित महिलाएं निर्धारित टोल नंबर पर कॉल कर हेल्पडेस्क से मुफ्त कानूनी सहायता ले सकती हैं। हेल्पडेस्क ने इसके लिए राज्य की विभिन्न अदालतों से जुड़े 87 वकीलों का नेटवर्क तैयार किया है। ये वकील दहेज पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे। सतीशन ने अन्य संस्थानों से भी ‘दहेज विरोधी हेल्प डेस्क’ शुरू करने का आग्रह किया है।

दरअसल, राज्य में आयुर्वेद की छात्रा विस्मया ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद छात्रा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब से राज्य में दहेज प्रथा के खिलाफ व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके बाद सरकार ने सभी जिलों में दहेज नियंत्रक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...