अनिल कपूर और सुनीता कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनकी शादी अनिल कपूर के जुहू में स्थित बंगले में होगी।
रिया कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर है और वह अपनी बहन सोनम कपूर के साथ एक फैशन लाइन की ओनर भी है। रिया और करण पिछले 13 साल से एक दूसरे के साथ है और फाइनली आज दोनों एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी करने जा रहे है। उनकी शादी परिवार वालों और क्लोस्ड फ्रेंड्स के बीच आज मुंबई में होगी। शादी के फंक्शन 2 -3 दिन चलेंगे।
करण बूलानी एक फिल्मकार है जो ऐड फिल्म डायरेक्ट करते है। उन्होंने फिल्म आयशा और वेक अप सिड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। करण और रिया दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार भरे नोट लिखते रहते है।
रिया की बहन सोनम जो पिछले एक साल से लंदन में रह रही थी , वह पिछले महीने ही मुंबई वापिस लौटी थी। सोनम के पति आनंद आहूजा भी आज शादी के लिए मुंबई पहुंच गए है।
आज कपूर खानदान में शादी के शहनाई बजेगी। हम आशा करते है पूरा परिवार इसको खूब एन्जॉय करे और करण रिया दोनों हमेशा एक साथ खुश रहे।
यह भी पढे़- Apple iPhone 12 पर मिल रोहा है 12,500 रुपये तक का डिस्काउंट, कल तक का समय