नकुल मेहता और दिशा परमार के शो, बड़े अच्छे लगते हैं 2 का प्रोमो हुआ रिलीज़

Yashi Verma , 12 Aug 2021
Nakuul Mehta, Disha Parmar, (Source: Instagram | @nakuulmehta, @dishaparmar)

एकता कपूर का शो, बड़े अच्छे लगते हैं 2, टेलीविज़न स्क्रीन्स पर आने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिन पहले सुनने में आया था के इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और नकुल मेहता नज़र आने वाले हैं। हालाँकि, बाद में दिव्यांका ने लाइव आकर ये क्लियर किया के वो इस शो में नज़र नहीं आने वाली हैं।

इस खबर के बाद हाल ही में ये खबर आई के इस शो में नकुल के साथ दिशा परमार नज़र आने वाली हैं। फैन्स इस खबर के बाद नकुल और दिशा को एक बार फिर साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। और अब हम सभी का थोड़ा इंतज़ार खत्म हो चुका है क्योंकि आज रिलीज़ हो चुका है बड़े अच्छे लगते हैं 2 का प्रोमो।

यहाँ देखिये-

बात करें कहानी की, तो इस बार की कहानी भी शादी के बाद प्यार के ऊपर होगी, हालाँकि इस बार के किरदार थोड़े अलग होंगे और हमारी नई प्रिया में दुनिया को लेकर ढ़ेर सारा गुस्सा भरा होगा।

हमें तो इस कहानी का बेसब्री से इंतज़ार है, आपका क्या कहना है?

Related Stories

Related Stories

More हिंदी