मटर के बारे में हम सभी जानते है और हरी मटर सबको खाना पसंद भी होता है। सभी के रसोई में बनने वाला मटर बहुत ही स्वादिस्ट और पोषक तत्वो की खान है। इसका इस्तेमाल सभी लोग करते है चाहे वो सब्जी बनाने में करे या इससे बहुत सिरे व्यंजन बनाए जाते है जैसे मटर पनीर, मटर पुलाव। और ये सभी को प्रिय होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की मटर के इस्तेमाल से क्या क्या फायदे हो सकते है। आज मैं आपको बताने जा रहा हूं की मटर के सेवन से क्या क्या लाभ है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाये जिससे फायदा दोगुना मिले आइये जानते है।
मटर हम सभी को असानी से मिल भी जाता है और मार्किट में तो हमेशा मिलता है। और बहुत से पोषक तत्वो से भरा हुआ मटर हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले तत्वा आयरन, जिकं, मैगनीज और काॅपर हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकरी है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। अब आइये जानते है की कैसे मटर हमारे लिए स्वास्थवर्धक है और किस रुप में ये हमारी मदद करता है और हमें स्वस्थ बनाता है।
अगर किसी में भूलने की बीमारी हो तो ऐसे में मटर का सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है और स्टूडेंट के लिए मटर बहुत ही फ़ायदेमंद है।
मटर का सेवन करने से महिलाओँ में माहवारी की रूकावट की प्रॉब्लम से निजात मिल जाता है।
हरी मटर के इस्तेमाल से हम अपने शरीर को रोग मुक्त कर सकते है और साथ ही अपनी हड्डियों और दिमाग को भी मजबूत बना सकते है।
मटर के इस्तेमाल से हार्ट से रिलेटेड बीमारियों में भी लाभ होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-
जानिए राई के इन चमत्कारी फायदों के बारें में जिसे नहीं जानते होंगे आप