/ / अपनाएं ये टिप्स जिससे इम्युन सिस्टम नहीं होगा कमजोर

अपनाएं ये टिप्स जिससे इम्युन सिस्टम नहीं होगा कमजोर

जिन लोगों के शरीर का इम्युन सिस्टम कमजोर होता है, वे बेहद जल्दी और बार-बार बीमार पडते है। कमजोर इम्युन सिस्टम के कारण ऐसे लोगों का पूरा जीवन ही प्रभावित होता है। एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए यह बेहद आवश्यक है कि आपका इम्युन सिस्टम मजबूत हो तो चलिए आज हम इसे मजबूत बनाने के कुछ टिप्स आपको बता रहे हैं-
जल
आपने सुना होगा कि जल ही जीवन है। वास्तव में आपके शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में इसकी अहम भूमिका होती है। प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल के सेवन से शरीर में जमा कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लेकिन याद रखें कि फ्रिज का पानी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
फल का सेवन
फल भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपको अपनी डाइट में संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों को शामिल करना चाहिए। वहीं सर्दी के मौसम में गिरीदार फलों का सेवन फायदेमंद होता है।
अन्य आहार
बेहतर इम्युन सिस्टम के लिए अंकुरित अनाज जैसे मूंग, मोठ, चना के अतिरिक्त दालों को आहार में शामिल करना बेहद आवश्यक है। वहीं सलाद का सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
अन्य उपाय
आहार के अतिरिक्त आपको स्वस्थ व रोगमुक्त रहने के लिए योग, व्यायाम अवश्य करना चाहिए। वहीं तनावमुक्त होकर हँसने से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें-

आँख की सूजन से पाएं छुटकारा इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर