/ / आहार अपने ब्लड टाइप के हिसाब से खाएं

आहार अपने ब्लड टाइप के हिसाब से खाएं

यह तो आप जानते ही हैं कि खाना हमारे शरीर की एक बेसिक जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि आप एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जिएं तो आप को पौष्टिक व हेल्दी खाना खाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ब्लड टाइप भी आपके खाने को प्रभावित करता है इसलिए आपको खाना खाते समय अपने ब्लड ग्रुप का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आपके ब्लड टाइप के हिसाब से कैसा हो आपका आहार-

ब्लड ग्रुप O

अगर आपका ब्लड ग्रुप ओ है तो आपको प्रोटीन रिच फ़ूड और वेजिटेबल्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। वही आपको बहुत अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स और अनाज को अपने आहार में शामिल नहीं करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप A

ऑर्गेनिक वेजीटेरियन डाइट इस ब्लड ग्रुप के लिए सबसे बेहतर होती है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को दिल संबंधी बीमारी, कैंसर व डायबिटीज बहुत जल्दी होता है इसीलिए उन्हें मीट बेस्ट डाइट को अवॉइड करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप B

अगर आपका ब्लड ग्रुप B है तो आपको लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को अधिक से अधिक खाना चाहिए। वैसे तो इस ब्लड ग्रुप के लोग का इम्युनिटी लेवल बहुत अधिक होता है लेकिन फिर भी खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप AB

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कैफीन बेस्ट ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए। वही आपके लिए सी फूड और ग्रीन वेजिटेबल खाना बहुत अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें-

जानिए कैसे पपीता हमारे सेहत के लिए है लाभदायक