आज मध्यप्रदेश में बाढ़ का मुद्दा बहुत हद तक हावी रहा। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। उसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ के पूर्ववर्ती सरकार को जमकर कोसा। इसके अलावे आज मध्ययप्रदेश के बाढ़ प्रभावित श्योपुर शहर के दौरे पर गए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्थानीय लोगों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि आज जब केन्द्रीय कृषि मंत्री मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्योपुर शहर के दौरे पर गए थे तभी बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोगों ने उन्हे घेर लिया था और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने बहुत मशक्कत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर को भीड़ से बाहर निकालने में सफल हूएं। बाद में नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय अधिकारियों से बात करके लोगों को पर्याप्त राहत उपायों को दिलाने का आश्वाशन दिया।
बाद में बात करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर कहा, “ग्वालियर और चंबल जैसे क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। मैं लोगों और अधिकारियों से मिला हूं। हम पहले भोजन और साफ पानी उपलब्ध कराकर उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि सरकार, राज्य सरकार और बीजेपी उनके साथ खड़ी है।”
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से मध्यप्रदेश का बहुत बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हो गया है, जिससे लाखों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में तो स्थित ऐसी हो गई है कि लोगों को एयरलिफ्ट करके निकालने की नौबत आ गई है। लोगों के पास खाने की सामग्री नहीं है, पीने के लिए साफ जल उपलब्ध नहीं है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर: शहीदों के नाम पर होगा सरकारी स्कूलों का नाम