/ / अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन कर सकता है सेहत को बुरी तरह प्रभावित

अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन कर सकता है सेहत को बुरी तरह प्रभावित

गलत खान पान के कारण आजकल काफी लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम,आयरन,पोटाशियम,विटामिन डी,खनिज पदार्थों के अलावा सोडियम भी बहुत जरूरी है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने पर आपको सेहत से जुड़ी कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन चीज़ों के सेवन से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है।

पैक्ड फल और सब्जियां का सेवन कम से कम करें इसमें सोडियम की काफी मात्रा होती है। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।पनीर में भी सोडियम का मात्रा ज्यादा होती है। इससे बनी चीजों जैसे पिज्जा आदि का  ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

सी फूड के सेवन से आप दिल से जुडी प्रॉब्लम से बचे रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सोडियम की काफी मात्रा होती है। ज्यादा मात्रा सी फूड का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जाने कैसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी है धनिया