आपने गाजर का सेवन करना शुरू कर दिया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका जूस भी आपके लिए उतना ही लाभदायक होता है। खासतौर से, महिलाओं को तो इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल, यह उन्हें मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी से काफी हद तक निजात दिलाता है। तो चलिए जानते हैं कि किस प्रकार गाजर का जूस महिलाओं के लिए है फायदेमंद
यूं तो गाजर में बहुत से गुण होते हैं, जिसके कारण इसे हर किसी को खाना चाहिए। लेकिन महिलाओं को विशेषतौर पर पीरियडस में इसके जूस का सेवन करना चाहिए। वास्तव में, गाजर में आयरन तो प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ही, साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो माहवारी में दौरान ब्लड फलो को नियंत्रित करने का काम करते हैं।
पीरियडस के दौरान आप गाजर का उपयोग सलाद, सब्जी या अन्य किसी भी रूप में कर सकती हैं, लेकिन गाजर के जूस से अधिक फायदेमंद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें-