/ / अगर आप बिना किसी क्रीम या तेल का उपयोग करें ही स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना चाहती तो पढ़े ये आर्टिकल

अगर आप बिना किसी क्रीम या तेल का उपयोग करें ही स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना चाहती तो पढ़े ये आर्टिकल

स्त्री के जीवन का गर्भावस्था भले ही एक यादगार दौर हो लेकिन डिलीवरी के बाद जब बढ़ा हुआ पेट कम होता है तो पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं जो देखने में बहुत खराब लगते हैं। इसके लिए आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पातीं। महिलाएं इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए महंगी-महंगी क्रीम खरीदती हैं, जिनमें उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं , जिसमें आप पैसे खर्च किए बिना इन स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं-

एलोवेरा की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से कम किया जा सकता है। इसे आपको बस 15 मिनट के लिए प्रभावित स्थान पर लगाना है।

अंडे का सफेद हिस्सा भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। आपको एग व्हाइट को अच्छे से फेंटकर निशानों पर लगाना है। बाद में इसे धो कर कोई भी माॅइश्चराइजर या जैतून का तेल लगा लें।

चीनी की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है। बस आपको चीनी, बादाम तेल और नींबू को मिक्स करके प्रभावित स्थान पर लगाना है। 15 मिनट बाद आप उसे धो लें। निशान हलके होने लगेंगे। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें:-

अनार है सेहत के लिए फायदेमंद