/ / आंखों की रोशनी के लिए बहुत लाभदायक है धनिया

आंखों की रोशनी के लिए बहुत लाभदायक है धनिया

धनिया खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। धनिये में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, आयरन आदि पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक है।

इसके सेवन से आप पेट से जुडी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि धनिया हमारे लिए कैंसे फायदेमंद है।धनिए में विटामिन ए की काफी मात्रा होती है जो आंखो की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन बच्चों की आंखों की रोशनी उम्र से पहले कमजोर होती है, उनके लिए धनिया काफी फायदेमंद है।

मस्सों को हटाने के लिए हरा धनिया बहुत सहायक है। इसे प्रयोग में लाने के लिए धनिए को पीसकर पेस्ट बना लें और हर रोज मस्सों पर लगाएं।आजकल काफी लोगों में दमे की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है।

इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए धनिया बहुत लाभकारी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए धनिए और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसका 1 चम्मच रोगी को चावल के पानी साथ पिलाएं।

जानिए कैसे पिस्ता हमारी सेहत के लिए है लाभकारी