स्किन की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। मौसम में बदलाव, प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी आदि के कारण अकसर त्वचा की प्रॉब्लम्स का सामना लोगों को करना पड़ता है। इसके अलावा सूरज की किरणे भी स्किन को खराब कर सकती हैं। थकान के कारण आंखों के नीचे काले घेरे सबसे ज्यादा होते हैं। उससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखा जाए। जाने क्या-क्या नुस्खे आप सभी को अपनाने चाहिए –
गर्भावस्था के दौरान अगर आप दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो प्रतिदिन त्वचा पर सनस्क्रीम या फिर कैलामाइन लोशन लगाएं। इससे चेहरे से संबंधित किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।
स्किन पर प्याज को लगाने से त्वचा दाग रहित बनती है। इसमें सल्फर पाया जाता है जो दाग को मिटाता है। इसके अलावा रिंकल्स को हटाने में भी प्याज़ का रस बहुत फायदेमंद है।
चेहरे पर तुलसी के पत्ते लगाना भी बहुत लाभदायक है। इसमें नींबू का रस मिला लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा करने से आंखों के नीचे के काले घेरे और रिंकल्स दूर हो जाएंगे।
चेहरे पर टमाटर को लगाएं। इससे झाइयों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही रंगत में निखार आएगा।