/ / स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन होता है लाभदायक

स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन होता है लाभदायक

दही को लोग कई तरीको से खाते हैं। किसी को मीठी दही पसंद है तो कोई नमक डालकर इसे खाता है। वहीं कुछ लोग तरह-तरह के रायता बनाकर इसका इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में तो लस्सी आपकी सारी गर्मी को दूर भगा देती है। कई रूपों में खाई जाने वाली इस दही के स्वास्थ्य लाभों से क्या आप परिचित हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताते हैं-
दही बनाने के लिए भले ही दूध को जमाया जाता हो लेकिन वास्तव में दही का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से दूध की अपेक्षा अधिक लाभकारी होता है।

प्रोबाॅयोटिक दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो वास्तव में आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन दही के सेवन से आप बहुत सी बीमारियों से आप आसानी से बच सकते हैं। यह आपको कैंसर सहित ओसटीयोपोरोसिस से भी आपका बचाव करता है।

तना ही नहीं, अगर आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाना चाहते हैं तो दही का सेवन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें-

अरारोट के कुछ बेहतरीन फायदें जानिए