आमतौर पर माना जाता है कि जब आप थके होते हैं तो आपको काफी सुस्ती आती है। लेकिन वास्तव में ऐसा हर बार नहीं होता। कभी-कभी आपको दोपहर के समय या फिर सुबह नाश्ते के बाद ही सुस्ती आने लगती है। ऐसे में आपका आॅफिस जाने का मन भी नहीं करता। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सुस्ती को दूर भगा सकते हैं-
अगर आपको अक्सर सुस्ती आती है तो सबसे पहले आप अपने आहार पर ध्यान दें। बहुत अधिक तला हुआ व गरिष्ठ भोजन खाने से अक्सर लोगों को सुस्ती आती है।
इसके अतिरिक्त जो लोग पेट भरके भोजन करते हैं, उन्हें भी काफी लेजी महसूस होता है। इसलिए कहा जाता है कि आप हमेशा भूख से एक रोटी कम ही खाएं। इससे आपका शरीर स्वस्थ व उर्जावान रहता है।
अपने आहार में आप कुछ ऐसे भोज्य पदार्थों को भी शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाकर आपको उर्जा प्राप्त होती हो।
व्यायाम भी आपको स्वस्थ्य व उर्जावान बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम को अपनी आदत बनाएं।
यह भी पढ़ें-