/ / ना करे गंदे तकिए का उपयोग हो सकती है स्वास्थ से जुड़ी समस्या

ना करे गंदे तकिए का उपयोग हो सकती है स्वास्थ से जुड़ी समस्या

सोते समय सब तकिए का प्रयोग करते हैं। वैसे तो यह आदत बुरी नहीं लेकिन तकिए की साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। गंदे तकिये की वजह से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वस्थ रहने के लिए हमेशा सॉफ्ट और साफ-सुथरे तकिए का प्रयोग करें। आज हम आपको बताएंगे गंदे तकिये की वजह से आपको किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
पुराने तकिये में धूल मिट्टी के काफी कण होते हैं, जो कि सांस लेने से फेफड़ो में चले जाते हैं, जिससे आपको अस्थमा जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

गंदे पिलो कवर पर मौजूद बैक्टीरिया पिंपल्स का कारण बनते हैं। ऐसे में समय पर इनके कवर को चेंज करें।
ऊंचे तकिए के प्रयोग से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है जिससे आपको पेट से जुड़ी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-

गुर्दे की पथरी चुटकी में निकलेगी बाहर, अपनाएं ये आसान उपाय