भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक में चार दशक बाद सेमीफाइनल में पहुंची

AMN

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक में चार दशक बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। तोक्यो ओलंपिक के क्‍वार्टर फाइनल में भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, गुरजन्त सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। सेमीफाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 8 बार ओलंपिक जीता है। ग्रेट ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैम वार्ड ने 45वें मिनट में किया। भारत ने साल 1980 में ओलंपिक में आखिरी बार हॉकी में  गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने आखिरी बार 1972 के म्यूनिख खेलों में ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जहां वे कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 0-2 से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *