भीषण बारिश के मौसम में मच्छरों का आना बहुत ही लाजिमी है। घर में आप मच्छरों से बचने के कई उपाय अपनातें है लेकिन ये उपाय एक समय तक ही कारगर साबित होते है। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी की मच्छर उन्ही लोगों का खून ज्यादा चुसते है जिसके प्रति उनका आकर्षण होता है। तो आम हम आपको मच्छरों से जुडी कुछ रोचक बात बता रहे है। ये मच्छर आपके घर के आस पास जमी गदंगी के कारण पनपते है। इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी कई खतरनाक बीमारी हो सकती है।
कपडों का गहरा रंग
मच्छरों को गहरा रंग बहुत आकर्षित करता है। अगर आप गहरे रंग कपडे पहनते है तो सबसे ज्यादा मच्छर आपको ही काटेंगे। एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि मच्छर दिन में लोगों को अपना शिकार ज्यादा बनाते है। उनके देखने की शक्ति दिन में बहुत तेज होती है जिसकी वजह से वह गहरे रंग वाले लोगों को जल्दी ढूंढ लेते है।
पसीने की दूर्गंध
जब हम बहुत थक जाते है या शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है उस व्यक्ति को मच्छर अपना जल्दी निशाना बनाते है। उनके पसीने की बदबू बहुत आकर्षित करती है। जिसकी वजह से वह उस आदमी को अपना शिकार बनाता है।
ओ ब्लड ग्रूप वाले
जिसका ब्लड ग्रूप ओ होता है उसके प्रति मच्छर अत्यधिक आकर्षित होते है। उनको ओ ब्लड वालों का खून काफी पसंद होता है जिसकी वजह से वह उसे अपना शिकार बनाते है।
यह भी पढ़ें: