प्रत्येक लडक़ी सपना होता है कि उसका चेहरा खूबरसूरत हो और उसकी त्वचा पूर्ण्तः दमकती दिखें। परन्तु कई बार मौसम में आये परिवर्तन और कई प्रभावों के चलते चेहरे पर कील-मुंहासों के साथ गहरे गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। इन गडढो के कारण चेहरे की खूबसूरती पूरी तरह गायब होने लगती है और चेहरे की चमक पूर्ण्तः फीकी पड जाती हैं। कई बार चेहरे पर गहरे गड्ढे पिंपल्स या जलने-कटने की वजह से भी हो जाते हैं। कई बार ये गडढे चिकनपॉक्स के चलते हो जाते हैं। इन गडढो को कई महत्वपूर्ण घरेलू उपायों से भरा जा सकता हैं। आईये जानते हैं इन उपायों के बारें में विस्तार से…
यदि आपके चेहरे पर गडढे दिखाई देने लगते हैं तो बेसन इसमें बहुत लाभकारी हो सकता हैं। दरअसल बेसन में दूध और नींबू को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर इस पैक को लगायें। इस पेस्ट को कम से कम आधा घंटा सूखायें और बाद में मुंह को धो लें। इस उपाय से आपके चेहरे के ये गडढे भरने लगते हैं। इसके अलावा चेहरे के गड्ढे में दही भी आपके लिए बहुत ही कारगर उपाय हैं। इस समस्या में एक कटोरी दही में नींबू का रस मिक्स करें और इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
चेहरे के गडढो को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत लाभकारी होता हैं। इस समस्या में नींबू या शहद में बेकिंग सोडा मिलाए और इससे एक पेस्ट तैयार करें। अब इसका लैप चेहरे पर बहुत अच्छे से करें। यदि आपको गडढो में जल्द लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी भी इसमें एक कारगर उपाय हैं। दरअसल गुलाब जल और नींबू के रस में मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर फैस पैक तैयार करें और नियमित रूप से चेहरे पर लगायें। इस उपाय के अलावा चंदन और गुलाब जल भी चेहरे के गडढे खत्म करने का एक कारगर नुस्खा हैं। इनसे बना फैस चेहरे की कई गंभीर समस्याओं को दूर करता हैं।
यह भी पढ़ें:-