/ / गर्मीयों के मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आम का सेवन

गर्मीयों के मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आम का सेवन

गर्मियों के मौसम में बहुत से फल ऐसे होते है जो हम खाते है। इन फलो के बारे मे हम बहुत कम जानते है। जब गर्मीयों मे फल की बात आती है तो हम सबसे पहले आम का नाम लेते है। और आम के साथ साथ हम कैरी का नाम भी लेते है।

कैरी एक ऐसा फल है जिसकी हम छाछ भी बनाकर पी सकते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। कैरी ना केवल खाने का स्वाद ही बढाती है बल्कि इसमें कई सारे औषधीय गुण होते है जो हमे कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है। कैरी का ज्यादा उपयोग गर्भवती महिलाऐं करती है क्योंकि गर्भवती होने के दौरान खट्टा खाने का मन करता है तो गर्भवती महिलाएं कैरी खाती है।

कैरी में विटामिन सी की मात्रा बहुत ही प्रचुर होती है। कैरी हमारे पेट के लिए अत्यधिक लाभदायक होती है पेट में जैसे कब्ज, दस्त, अपच आदि रोग होते है जिससे हमें फायदा मिलता है। कच्ची कैरी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर की रोग प्रधिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कैरी की हम छाछ भी बना सकते है। कैरी को पहले गर्म कर लो उसके बाद कैरी को छील कर उसका रस निकाल लो और पानी में मिला लो। आप स्वादानुसार उसमें सैंधा नमक व जीरा को गर्म करके डाल सकते है। कैरी की छाछ आपको लू के थपेड़ो से बचाती है।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान

इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से