/ / दांतों की बदबू से बचने के लिये अपनाएं यह उपाय

दांतों की बदबू से बचने के लिये अपनाएं यह उपाय

जब हम भोजन करते है तब हमारे दांतों मे वो भोजन रुक जाता है और हम ठीक से कुल्ला नहीं करते है और वो भोजन दांतों के बीच अटका रह जाता है। धीरे धीरे उस भोजन में अत्यधिक बदबू आने लग जाती है। कभी कभी तो दांतों मे कीड़े तक पड़ जाते है।

दांतों में आने वाली सड़न से हमारे आस पास के लोग बहुत परेशान हो जाते है, क्योंकि जब हम बात करते है तो हमारे मुहं से बदबू आती है। आज के समय में लोग दांतो की बदबू से परेशान है। दांतों की बदबू से बचने के लिए आप ये काम कर सकते है।

रुई मे तेल लगाकर दांतो के बीच रखना

रुई मे तेल लगाकर दांतो के बीच रखने की क्रिया एक आयुर्वेदिक क्रिया है जो अपने अनगिनत फायदों के लिए जानी जाती है। दांतो की सड़न से बचने के लिए आप रुई को तेल में भिगोकर कुछ मिनटो के लिए अपने दांतों के बीच रख ले और फिर जो आपके मुहं में थूक आता है उसको बाहर निकाल दे। आपको सड़न मे फायदा मिलेगा।

लौंग के तेल का प्रयोग

दांत में सडन या दर्द होने पर आप रुई के फोहे में एक बूँद तेल की लगाएं और इसे दांतों के बीच में दबा लें। आपको यह 15 मिनट तक करना है। आपको मसूड़ो से छूटकारा मिल जायेगा।

यह भी पढे:-

गले को तर करने वाली ये कोल्ड ड्रिंक सेहत को नुकसान ना पहुंचा दें…