चेहरे पर कील-मुंहासे हों तो उसकी नेचुरल खूबसूरती कहीं खो जाती है। अक्सर महिलाएं इन मुंहासों से निजात पाने के लिए कई तरह की क्रीम व ब्यूटी प्राॅडक्ट का सहारा लेती हैं, जिसमें उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। अगर आपकी जेब भी ढीली हो चुकी है तो आप कुछ आसान घरेलू उपायों के जरिए पिंपल्स को दूर कर सकती हैं-
जामुन की गुठली पिंपल्स को दूर करने का एक आसान उपाय है। इसके लिए जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाएं।
वहीं आप दही के इस्तेमाल से भी कील-मुंहासों को दूर कर सकते हैं। दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए।
तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। साथ ही इसमंे थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होंगे।
जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए।
हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं।
नीम के औषधीय गुण पिंपल्स को दूर करने में कारगर है। बस आप नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।
यह भी पढे:-