पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेन में कोरोना की पांचवीं लहर आ गई है। यहां पिछले दो हफ्तों में 2.68 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। यहां की आबादी के हिसाब से हर एक लाख लोगों पर कोरोना के एक्टिव मामले एक बार फिर 500 से ज्यादा हो गए हैं। इसके चलते कैटालोना समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
ब्रिटेन में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां पर नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। 15 जनवरी के बाद लगातार दो दिन से यहां 50 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। खतरे को भांपते हुए बार्सिलोना ने ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों पर बैन लगा दिया है।
दुनिया में मिले 5.62 लाख नए मामले
बीते दिन में दुनिया में कोरोना के 5,62,570 लए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 19.02 करोड़ हो गई है। 24 घंटाें में 8,653 लोगों की इससे मौत हुई वहीं, 3,47,645 लोगों ने इसे मात दी। दुनिया में अब 1.27 करोड़ एक्टिव केस हैं। इसमें से 79,190 क्रिटिकल केस हैं।
स्पेन में पांचवीं लहर ने दी दस्तक
स्पेन में कल 31 लाख मामले सामने आए। इसके साथ यहां कुल मामले 4.10 करोड़ हो गए हैं। यहां 12 लोगों की मौत हुई और 2,633 लोग इससे ठीक हुए। यहां के बार्सिलोना के कैटालोना में इंफेक्शन रेट एक लाख आबादी पर 1000 केस का है। यह स्पेन के औसत से दोगुना है। इसकी वजह से यहां पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है।
अमेरिका में एक दिन में 293 लोगों की मौत
यहां पर एक दिन में 40,529 मामले सामने आए। अब यहां कुल मामले 3.49 करोड़ हो गए हैं। कल यहां 293 लोगों की मौत हुई। तीसरी लहर का असर अभी यहां ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी लहर के समय यहां एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे। यहां एक दिन में सर्वाधिक 3.05 लाख केस मिले थे।
फ्रांस में वैक्सीन के खिलाफ 20 हजार लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
फ्रांस में बीते दिन 10,908 मामले सामने आए। 22 लोगों की मौत हुई और 2,112 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने सोमवार को ऐलान किया था कि 21 जुलाई से रेस्टोरेंट, मूवी थिएटर, कैफे, हॉस्पिटल, शॉपिंग सेंटर में लोगों को एंट्री तभी मिलेगी जब उनके पास कोविड हेल्थ पास होगा। यह पास वैक्सीन लगाए हुए लोगों को मिलेगा। इस ऐलान के बाद 9 लाख लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन इस पॉलिसी के खिलाफ यहां बीते दिन 20 हजार लोगों ने प्रोटेस्ट किया।
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 34,929,856 | 6,24,626 | 29,358,531 |
भारत | 31,063,987 | 4,13,123 | 30,220,183 |
ब्राजील | 19,308,109 | 540,500 | 17,951,699 |
रूस | 5,907,999 | 146,868 | 5,300,908 |
फ्रांस | 5,844,249 | 111,451 | 5,657,014 |
तुर्की | 5,514,373 | 50,450 | 5,375,262 |
ब्रिटेन | 5,332,371 | 128,642 | 4,385,308 |
अर्जेंटीना | 4,737,213 | 101,158 | 4,363,105 |
कोलंबिया | 4,601,335 | 115,333 | 4,353,957 |
इटली | 4,281,214 | 127,851 | 4,110,649 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.