09:47 AM, 15-Jul-2021
टीकाकरण: 39.13 करोड़ वैक्सीन दी गईं
देश में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को 34,97,058 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही देश मे अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39,13,40,491 खुराक दी जा चुकी है।
09:46 AM, 15-Jul-2021
कोरोना: 4.32 लाख से अधिक एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,11,989 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।
09:27 AM, 15-Jul-2021
देश: 3.09 करोड़ हुई संक्रमितों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 41,806 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,87,880 हो गई।
07:36 AM, 15-Jul-2021
LIVE: 24 घंटे में 41,755 नए मरीज मिले और 39,289 ठीक हुए, सात दिन बाद नए केस ठीक होने वालों से ज्यादा
देश में कोरोना महमारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। कोविड के मामलों में एक बार फिर वृद्धि जारी है, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को देश में बीते 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 581 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।