आपने बहुत बार बजुर्गों को ये कहते भी सुना होगा कि तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें नहीं रखनी चाहिए। वैसे तो दही में बेहद से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं,कैल्शियम,vitamin D ,vitamin B12,vitamin B6,पोटेशियम,कोलेस्ट्रॉल और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन यही तत्व जब तांबे के संपर्क में आते हैं तो लाभ की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इन तत्वों का शरीर पर उलटा असर होता है।
-तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें तथा दूध को रखने से ये चीजें कॉपर से रिएक्ट करके फूड प्वॉयजनिंग का कार्य करती हैं।
-इससे डायरिया,पेट दर्द, डायरिया तथा उल्टी की परेशानी हो सकती है।
-पानी के अलावा और फल या फिर और कोई भी खाने की चीज को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए।
-पानी को तांबे के बर्तन में इसलिए रखा जाता हैं क्योकि इसमें किसी भी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता।
-ये जिस चीज के संपर्क में आता है वैसे ही गुणों को अपना लेता है।
पपीता ही नहीं, बल्कि इसके पत्तों में भी हैं चमत्कारी गुण, जानिए फायदे
-तांबे के बर्तन में रखा पानी पीनेे से शरीर में कॉपर की कमी दूर हो जाती हैं।
-याद रखे पानी पीने के अलावा और किसी भी चीज के लिए तांबे का यूज नहीं करना चाहिए।