/ / आइए जाने किस तरह रखे धनिए को फ्रेश

आइए जाने किस तरह रखे धनिए को फ्रेश

धनिए का इस्तेमाल सब्जी से लेकर चटनी तक में किया जाता है। अक्सर लोग इसे बाजार से ले तो आते हैं, लेकिन यह जल्द ही खराब हो जाता है। जिसके कारण इसे बाहर का रास्ता दिखाना पड़ता है। इसके पीछे मुख्य वजह होती है, इसे सही तरह से स्टोर न करना। तो चलिए आज हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिनकी मदद से धनिए को लंबे समय तक फ्रेश बनाया जा सकता है-

इसके लिए सबसे पहले धनिया लें और उसके पीछे की डंडियों को चाकू की सहायता से अलग कर दें। हालांकि इस बात का विशेष ख्याल रखें कि धनिये को धोएं नहीं।

अब एक कंटेनर लेकर उसमें थोड़ा सा पानी और एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें। अब आप धनिये के पत्तों को लगभग इस पानी में 30 मिनट तक भिगो कर रख दें।

पत्तों को पानी से निकालकर धो लें और उन्हें सुखा लें। अब एक टिशू पेपर से इन्हें साफ कर लें। इसके बाद एक और कंटेनर लें और उसमें टिशू पेपर को बिछा दें और उसें पत्तों को रख दें। अब धनिये के ऊपर भी टिशू पेपर लगा दें और डिब्बे को बंद कर दें। एक बात का खास ध्यान रखें कि धनिए में बिल्कुल भी पानी न बचा हो। अब इस कंटेनर को अच्छी तरह से एयरटाइट बंद कर दें। इसे आप फ्रिज में रख दें। ऐसा करने पर आप धनिये को कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढे:-

आइए जाने टूथब्रश से रिलेटेड कुछ तथ्य