दहशत: फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 48,786 नए मरीज, 1005 की गई जान

विज्ञापन

10:07 AM, 01-Jul-2021

कोरोना: इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के इन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू पाबंदियों के साथ ही कई क्षेत्रों में छूट भी दी गई है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

10:04 AM, 01-Jul-2021

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी  पाबंदियां 

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। इसके चलते राज्यों ने अपने यहां सख्ती बढ़ा दी है। वहीं देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लागू हैं। 

09:51 AM, 01-Jul-2021

चिंता: कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ी

देश में कोरोना वायरस के मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में फिर से उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 1005 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 817 मरीजों की जान गई थी। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 3,99,459 पहुंच गई।

09:34 AM, 01-Jul-2021

कोरोना: 24 घंटे में मिले 48,786 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मरीज मिले। इस दौरान 61,588 मरीज संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट गए। देश में फिलहाल  5,23,257 एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

 

 

08:37 AM, 01-Jul-2021

जायडस कैडिला ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत को जल्द ही एक और हथियार मिल सकता है। जायडस कैडिला वैक्सीन ने भारत सरकार से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से 12 साल से अधिक उम्र वालों के लिए अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। वैक्सीन ने तीसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है। 

07:41 AM, 01-Jul-2021

मिजोरम: 417 नए कोरोना मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच मिजोरम में गुरुवार को 417 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही कोरोना वायरस कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,492 पहुंच गई है। मिजोरम में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 4,211 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 16,188 कोरोना मरीज संक्रमण को मात देकर अपने अपने घर लौट गए और 93 की जान चली गई। 

 

 

07:27 AM, 01-Jul-2021

लापरवाही न बरतें : फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 48,786 नए मरीज, 1005 की गई जान

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमने लगी है। लेकिन तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए और 991 मरीजों की संक्रमण से जान चली गई। बुधवार की अपेक्षा संक्रमण के मामले और कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *