अंजीर खाने के भी काफी लाभ हैं। हर रोज अंजीर खाकर कब्ज की समस्या से राहत पाया जा सकता है।
इसके अलावा रात को पानी में 2 से 3 अंजीर भिगोकर रख दीजिए। इसे हर रोज सुबह उठकर खा लीजिए। इससे कब्ज यानी हाज्मे से जुड़ी समस्या से निजात पाया जाता है। चलिए जानते हैं अंजीर के फायदों के बारे में…
इसमें फास्फोरस, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। यह सभी तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जिन महिलाओं की उम्र 50 पार कर चुकी है, उन्हें अक्सर ओस्टियोपोरोसिस और पीठ में दर्द की शिकायत होती हैं। ऐसी महिलाओं को निश्चित रूप से अंजीर को अपनी डायट चार्ट में शामिल करना चाहिए।
अगर आप सूखा अंजीर यूज लेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। क्योंकि इसमें एन्टीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। प्राकृतिक अंजीर में सूखे अंजीर के तुलना में कम एन्टीऑक्सिडेंट्स के गुण पाएं जाते हैं।
अंजीर हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती हैं। अंजीर का पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखना चाहिए। सूखने के बाद चेहरा धो लीजिए। इससे आप चेहरे के सभी दाग धब्बे निकल आते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे चेहरे के दानों या कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-