स्मार्टफोन का क्रेज धीरे-धीरे इतना ज्यादा होता जा रहा है की आज हर व्यक्ति अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्मार्टफोन के साथ बिता रहा है|
यह युवाओं के लिए सबसे खतरनाक है जो उनके कैरियर को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है| इतना ही नहीं इसके अधिक प्रयोग से आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं|
डिप्रेशन में जाने के बाद व्यक्ति एक दूसरी दुनिया में चला जाता है| इसके बाद व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं, वह अपने आपको हीन समझने लगता है, यहाँ तक इस वजह से वह आत्महत्या भी कर लेता है|
इसके साथ स्मार्टफोन का ज्यादा प्रयोग करने से आँखों पर प्रभाव पड़ता है, सिर में दर्द की भी समस्या हो सकती है जो हमेशा के लिए बनी रह सकती है|
यह भी पढे:-
कोविड टीकाकरण ने पकड़ी रफ़्तार, वैक्सीनेशन पहुंचा 30 करोड़ के पार