फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है, इसके सेवन से आप अपने शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते है। खासकर के अनार का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर अक्सर आपने देखा होगा कईलोग अनार को छीलकर उसके छिलको को कचरा समझ कर फेंक देते है। पर हम आपको बता दे की जिन अनार के छिलको को आप बेकार समझ कर फेंक देते है वो छिलके अनार से भी ज़्यादा आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकते है। ऑनर के छिलको मेभरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते है जो कई तरीको से आपकी सेहत को बहुत सारे लाभ पहुंचा सकते है। आइए जानें अनार का छिलका किस तरह इस्तेमाल करने से आप इससे परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
इस तरह इस्तेमाल करें अनार का छिलका
अनार सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गुणों से भरपूर अनार के बहुत से फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खांसी से राहत पाने में इसके छिलके भी बहुत कारगर हैं। आइए जानें किस तरह करें अनार के छिलकों का इस्तेमाल।
अनार के छिलको को धूप में सुखाकर बारिक पीस लें। सुबह शाम रोजाना अनार के छिलके का चूर्ण 1-1 छोटा चम्मच खाएं। आप इसे चाय या फिर गुनगुने पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढे:-