20 जून को पूरा देश फादर्स डे मना रहा था। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने-अपने पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने पापा बोनी कपूर और चारों बहनों के साथ नजर आ रहें हैं।
अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीर फादर्स डे सेलिब्रेशन की है, जिसमें अर्जुन कपूर के अलावा जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर फादर्स डे को खास बनाने के लिए डिनर नाइट के लिए इकट्ठा हुए थे। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “फादर, डॉटर्स और सन। हमारा फादर्स डे डिनर।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर के चारों बच्चें अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हसते हुए नजर आ रहें हैं। अर्जुन कपूर के अलावा जान्हवी और अंशुला कपूर ने भी डिनर नाइट की फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में इसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “डैड्सकिड्स+डैड।” इसके साथ उन्होंने माई हैप्पी प्लेस वाला स्टीकर भी लगाया। वहीं अंशुला ने फोटो शेयर करते हुए हार्ट और इनफाइनाइट वाला इमोजी बनाया।
कपूर परिवार की ये हैप्पी पिक्चर लोगों को पसंद आ रहीं हैं। फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज भी इस पर अपना प्यार लुटा रहें हैं।
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म “भूत पुलिस” में नजर आएंगे, जिसे पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस भी लीड रोल में है। वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आनंद एल राय की “गुड लव जेरी” में दिखाई देगी।
यह भी पढ़े-
ब्राजील में हुई आधे मिलियन कोविड -19 मौतें, विशेषज्ञों ने आगे और भी बदतर स्थिति होने की दी चेतावनी