आपके शरीर के सही प्रकार के कार्यसंचालन के लिए जिस प्रकार कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स व विटामिन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह ही पोटेशियम भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण आपके शरीर को कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे आहार बताते हैं, जो आपके शरीर में पोटाशियम की कमी को पूरा करते हैं-
तरबूज खाने से भी शरीर में पोटेशियम की पूर्ति होती है। यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर जैसे खतरे को कम करता है।
आलू को पोटेशियम का स्त्रोत माना जाता है। इसे उबालने के बाद ठंडा करके इसका सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला स्टार्च गठिए रोगी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
चुकंदर भी पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। इसके लिए दिन में एक कप चुकंदर लेनी चाहिए। इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। यह शरीर को एनिमिया जैसी बीमारी से दूर रखता है।
यह भी पढे:-
कोरोना पर लगाम, बीमारी से मरने वालों का दैनिक आंकड़ा घटकर 1,647 पहुंचा